ब्राह्मणों के लिए अपमानजनक बयान देने वाले अनुराग कश्यप किस जाति के हैं?

Summary :

अनुराग कश्यप का विवादित बयान: ब्राह्मणों पर टिप्पणी से मचा हंगामा

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया, जिसके बाद देशभर में उनका विरोध शुरू हो गया है। उन्होंने माफी मांगी है, लेकिन लोग उनकी जाति के बारे में सवाल उठा रहे हैं। गूगल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अनुराग कश्यप राजपूत समुदाय से हैं। हालांकि, उनकी जाति के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह केवल गूगल और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर आधारित है।

इन दिनों फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म फुले को लेकर बुरी तरह फंस चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया, जिसके बाद से उनका विरोध देश भर में शुरू है। लोगों ने उनके विरोध में पुलिस कम्प्लेन की हैं। हालांकि विवादों को देखते हुए अनुराग कश्यप ने माफी मांगी। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल यह है कि अनुराग कश्यप खुद किस जाती के हैं, तो आइए जानते हैं।

जानें पूरा मामला

अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर देश भर में उबाल मचा हुआ है। लोग पुलिस में FIR दर्ज करा रहे हैं। वहीं उनके इस बयान के बाद उनके साथ काम करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार उनके परिवार वालों और सहयोगियों को धमकियां मिल रही है। राजस्थान में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के युवा अध्यक्ष केशव दाधीच व अन्य लोग बजाज नगर थाने पहुंचे। उन्होंने कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। लोगों का कहना है कि कश्यप ने ब्राह्मणों पर पेशाब करने जैसी बातें कही हैं, जो बहुत गलत है।

जूतों से स्वागत

नाराज लोगों का कहना है कि हम राजस्थान में फिल्म फुले को रिलीज नहीं होने देंगे। समाज के लोगों का कहना है कि अगर अनुराग कश्यप राजस्थान में आते हैं तो हम उनका जूता से स्वागत करेंगे। इसी बीच वकील पचलंगिया ने कहा कि आजकल लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए ब्राह्मण समाज के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्मे तो नहीं चल रही इसलिए उन्होंने ब्राह्मण के खिलाफ बोलने के लिए हिम्मत की है।

कौन है अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है। वे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रकाश सिंह वाराणसी के पास सोनभद्र जिले में ओबरा थर्मल पावर स्टेशन में काम करते थे। गूगल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अनुराग कश्यप राजपूत समुदाय से हैं। हालांकि, उनकी जाति के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह केवल गूगल और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर आधारित है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।