AP EAMCET 2026 Results: जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JNTU) 01 जून 2023 को AP EAMCET 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आइए जानते हैं रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं…
कब हुई थी परीक्षा?
- इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 12 मई से 18 मई, 2026 तक
- कृषि और फार्मेसी स्ट्रीम: 19 मई से से 20 मई 2026 को
विभिन्न स्नातक (Undergraduate) व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए इस राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा को पास करना जरुरी है। इस परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक (कट-ऑफ) हासिल करने वाले छात्रों को ही आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी रैंक और पसंद के आधार पर कॉलेज की सीटें आवंटित की जाएंगी।
How to Check AP EAMCET Scorecard: ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

- सबसे पहले AP EAMCET की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘AP EAMCET Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- तुरंत बाद ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।
- इस स्कोरकार्ड को आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप इस रिजल्ट की हार्ड कॉपी निकालकर भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर संभाल कर रखें।
AP EAMCET Rank Card: उम्मीदवारों के लिए जरुरी सूचना
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उस पर दर्ज सभी जानकारी, जैसे अपना नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी और हर विषय में मिले अंकों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। अगर इसमें कोई भी गलती नजर आए, तो तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दें। इसके साथ ही, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड और रैंक लिस्ट की कई प्रिंटेड कॉपियां संभालकर अपने पास रख लें, क्योंकि काउंसलिंग, कॉलेज के चयन (चॉइस-फिलिंग) और सीट आवंटन की पूरी प्रक्रिया के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App




