Mahtari Vandana Yojana के लिए आवेदन शुरू, मिलेंगे ₹ 12000, जानिए कैसे करें आवेदन

Summary :

Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना की शुरूआती की गयी है। बता दें कि यह योजना खासकर महिलाओं (Mahtari Vandana Yojana) के लिए शुरू की गयी है जो 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए के मान से साल में 12 हजार रुपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। Highlights Mahtari Vandana Yojana के लिए आवेदन शुरू महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना है जरूरी सलाना मिलेंगे ₹ 12000  Mahtari Vandana Yojana के…

Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना की शुरूआती की गयी है। बता दें कि यह योजना खासकर महिलाओं (Mahtari Vandana Yojana) के लिए शुरू की गयी है जो 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए के मान से साल में 12 हजार रुपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

Highlights

  • Mahtari Vandana Yojana के लिए आवेदन शुरू
  • महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना है जरूरी
  • सलाना मिलेंगे ₹ 12000 
  • Mahtari Vandana Yojana के लिए आवेदन निःशुल्क

 

इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Mahtari Vandana Yojana
Mahtari Vandana Yojana

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) का लाभ लेने के लिए महिलाओं से 05 से 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे जो आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लॉगिन आई.डी से किए जा सकते हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लॉगिन आई.डी से आवेदन कर सकते है।

Mahtari Vandana Yojana के लिए पात्रता

Mahtari Vandana Yojana
Mahtari Vandana Yojana

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) के लिए महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष विवाहित महिला की आयु 01 जनवरी 2024 से 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकसुदा, परित्यक्त महिला भी पात्र होंगी।

Mahtari Vandana Yojana में मिलेगी इतनी राशि

Mahtari Vandana Yojana
Mahtari Vandana Yojana

 

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रुपए की प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रुपए की राशि डी.बी.टी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरण किया जाएगा। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाली ऐसी महिलाएं जिन्हे प्रतिमाह 1000 रुपए से कम राशि मिल रही है, उन्हें योजना के लिए पात्र होने पर अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी, जिससे उन्हें अधिकतम 1000 रुपए मासिक राशि प्राप्त हो सकेगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) के लिए आवेदन निःशुल्क होगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन भरने के लिए पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके अलावा योजना के लिए बनाए गए मोबाईल एप्प पर भी आवेदन जमा किया जा सकता है।

Mahtari Vandana Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

  • सत्यापित किया हुआ पासपोर्ट साइज की फोटो।
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र।
  • राशनकार्ड।
  • मतदाता परिचय पत्र में से कोई भी एक, स्वयं एवं पति का आधार कार्ड या पैन कार्ड।
  • विवाह का प्रमाण पत्र।
  • ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
  • विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी वार्ड अथवा ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
  • जन्म प्रमाण पत्र हेतु 10 अथवा 12 की अंकसूची।
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र।
  • पैन कार्ड।
  • परिचय पत्र।
  • ड्राईविंग लाइंसेस में से कोई एक।
  • बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति।
  • स्व-घोषणा अथवा शपथ पत्र जमा कराना होगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News