कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Summary :

NULL

भोपाल : राज्य विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसलों पर सहमति बनी। बैठक में बताया गया कि पशुओं के उपचार के लिए टोलफ्री नंबर 1962 जारी होगा, जिसकी सहायता से पूरे प्रदेश में पशुओं के उपचार कराने में सहायता मिलेगी।

इसके अलावा भोपाल गैस त्रासदी से पीड़ित बच्चों के किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट को लेकर नीति बनाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में पास कर दिया गया। इसी के साथ ही गैस पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए नई उपचार नीति लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसके तहत अब प्रदेश व देश के सरकारी अस्पतालों में किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट में आने वाला खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

गैस राहत विभाग किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चिरायु अस्पताल के साथ अनुबंध किया है। वहीं लिवर ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के आईएलबीएल हास्पिटल के लिए एनओसी दी जा रही है। इसी तरह कैंसर के लिए नवोदय, जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल और चिरायु के लिए अनुबंध अवधि बढ़ाई गई है।

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में नेतृत्व विकास परियोजना के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत कक्षा दसवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को इसका फायदा मिलेगा। कैबिनेट में सरकारी स्कूलों में सेटेलाइट शिक्षा वर्चुअल क्लास की नीति के प्रस्ताव को मंजूर किया गया।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team