ग्वालियर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कार्यक्रम अभियान आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अगव्राल एवं उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में 5000 हजार से अधिक नागरिको ओर कांग्रेसजनों की उरवाई गेट से 1000 हजार बिस्तर वाले अस्पताल की मांग को लेकर विशाल रैली प्रारम्भ हुई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई मोती महल पहुची जहां पर संभागीय आयुक्त बी.एम. शर्मा को नागरिको के हस्ताक्षरयुक्त पुलेंदे सोंपे।
इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तुलसी सिलावट, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह गंभीर मुद्दा है इस पर संभाग प्रशासन शीघ्र अपनी टीप लगाकर राज्यपाल को भेजें।
जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने राज्यपाल के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देते हुए कहा कि ग्वालियर में 1000 विस्तर के अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर लगातार हस्ताक्षर अभियान चलाकर भाजपा सरकार को चेताया किन्तु ग्वालियर में स्वास्थ व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है सिंधिया राजवंश द्वारा जयारोग्य अस्पताल व कमला राजा अस्पताल का निर्माण कराया था, जब ग्वालियर की जनसंख्या हजारो में थी और अब वर्तमान में जनसंख्या लाखो में पहुचं चुकी है, ग्वालियर महानगर की जनता को स्वास्थ्य सुविधा दिलाये जाने के लिये 1000 हजार बिस्तर के अस्पताल के निर्माण की बहुत सख्त आवश्यकता है।
जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने राज्यपाल के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देते हुए कहा कि ग्वालियर का एक मात्र बड़ा अस्पताल जया आरोग्य अस्पताल जो कि ग्वालियर महानगर ही नही पूरे संगाग की स्वास्थ्य की जीवन रेखा है, जिसकी हालत विगत 15 सालो में भाजपा शासन में बद बद्त्तर स्थति में पहुचं गई है जैसे कि विभिन्न रोगों से पीड़ित नागरिको के 2-2 महिने में भी ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। मरीजों को जमीन पर लेटकर इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



