‘अपराधी को दंडित करना चाहिए,’ टीएमसी विधायक की गिरफ्तारी पर राहुल सिन्हा का बयान

Summary :

कोलकाता, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता और सांसद राहुल सिन्हा ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टीएमसी विधायक परेश राम दास की गिरफ्तारी के बाद कहा कि उनके खिलाफ पहले से ही बहुत सारे गंभीर आरोप दर्ज हैं। उन पर हत्या, घोटाले और महिला से दुष्कर्म जैसे आरोप हैं। इसीलिए उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब वे मुंबई के रास्ते विदेश भागने की योजना बना रहे थे, उसी समय कोलकाता में उनकी गिरफ्तारी हुई, जो बिल्कुल सही है। उन्हें कानून के सामने पेश होना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस का जो…

कोलकाता, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता और सांसद राहुल सिन्हा ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टीएमसी विधायक परेश राम दास की गिरफ्तारी के बाद कहा कि उनके खिलाफ पहले से ही बहुत सारे गंभीर आरोप दर्ज हैं। उन पर हत्या, घोटाले और महिला से दुष्कर्म जैसे आरोप हैं। इसीलिए उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि जब वे मुंबई के रास्ते विदेश भागने की योजना बना रहे थे, उसी समय कोलकाता में उनकी गिरफ्तारी हुई, जो बिल्कुल सही है। उन्हें कानून के सामने पेश होना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस का जो विधायक अपराधी है, उसे दंडित किया जाना चाहिए।

सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई झड़प के संबंध में कोलकाता पुलिस ने चार अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों ने अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के नाम पर शराब पीकर हंगामा किया। दोनों गुटों में हाथापाई हुई, जो बाद में पुलिस तक पहुंच गई। इसीलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए ही गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को मौके पर लाया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हमारी मांग है कि हर दोषी को सजा मिले।

दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता स्थित उनके आवास पर नोटिस भेजा है। इसको लेकर राहुल सिन्हा ने कहा कि यह पुराना मामला होगा, तो नोटिस तो दिया ही जा सकता है। यह कानून की एक प्रक्रिया है। चाहे ममता बनर्जी हों या कोई और, कानून से कोई भी बच नहीं सकता। कानून की प्रक्रिया के तहत ही दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर नोटिस दिया है।

रायगंज में दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपी के एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस के राज में बलात्कारियों को खुली छूट मिली हुई थी। बलात्कारियों को शरण देने का काम ममता बनर्जी ने किया, लेकिन भाजपा सरकार बलात्कारियों को किसी भी तरह शरण नहीं देगी। जो बलात्कार करेगा, उसे दंडित होना ही होगा।

उन्होंने कहा कि जब वही बलात्कारी पुलिस पर हमला करेगा, तो क्या पुलिस सीना तानकर गोली खाएगी? इसलिए पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी और एनकाउंटर में आरोपी मारा गया।

पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर राहुल गांधी द्वारा डिबेट की चुनौती दिए जाने पर राहुल सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के साथ डिबेट नहीं कर पाएंगे, वे हार जाएंगे। इसका कारण यह है कि उनके पास कोई तथ्य नहीं है और कोई सबूत भी नहीं है। वे बेबुनियाद बातें बोलकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

–आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.