जमूगुरिहाट : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उग्रवादियों से हिंसा छोड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि बहुत से उग्रवादियों का शांति वार्ता के लिए आगे आना सकारात्मक कदम है। श्री सिंह ने बारेचाहरिया भाओना मेले का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘उग्रवाद से जुड़ जो लोग अभी तक इस शांति वार्ता में शामिल नहीं हुए हैं, उनसे मैं अपील करता हूं कि वे आगे आयें।
मैं उनसे मुख्य धारा में शामिल होने और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील करता हूं। ‘ उन्होंने कहा,’ लोकतंत्र में उग्रवाद का कोई स्थान नहीं है। ‘ श्री सिंह ने कहा कि यह मेला असम की शानदार सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसका और प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है।
असम ज्योतिप्रसाद अग्रवाल, विष्णु राभा और भूपेन हजारिका की धरती है और लोगों ने उनके दिखाये मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द सरकार अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक संबंध बढ़ने पर जोर दे रहा है। बारेचाहरिया भाओना चार दिवसीय मेला है जिसमें धार्मिक ग्रंथों पर आधारित नाटिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का रचनाओं का भी प्रदर्शन किया जायेगा।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



