‘त्रिपुरा निवासी MBA छात्र की देहरादून में सिर्फ उसकी पहचान के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई’, अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरा

Summary :

Arvind Kejriwal On murder of Tripura MBA student: भाजपा शासित उत्तराखंड के देहरादून में नस्लभेद के चलते हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल त्रिपुरा के छात्र की दुखद मौत पर आम आदमी पार्टी ने गहरी चिंता जताई है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्र की मौत को बेहद चौंकाने वाला और हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा निवासी एमबीए छात्र की देहरादून में सिर्फ उसकी पहचान के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एमबीए छात्र की हत्या न सिर्फ एक अपराध है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर एक कलंक है। ऐसे घृणित अपराधों के खिलाफ…

Arvind Kejriwal On murder of Tripura MBA student: भाजपा शासित उत्तराखंड के देहरादून में नस्लभेद के चलते हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल त्रिपुरा के छात्र की दुखद मौत पर आम आदमी पार्टी ने गहरी चिंता जताई है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्र की मौत को बेहद चौंकाने वाला और हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा निवासी एमबीए छात्र की देहरादून में सिर्फ उसकी पहचान के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एमबीए छात्र की हत्या न सिर्फ एक अपराध है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर एक कलंक है। ऐसे घृणित अपराधों के खिलाफ देश को एक राष्ट्रीय कानून की जरूरत है।

Arvind Kejriwal: BJP शासित उत्तराखंड में नस्लभेद के चलते छात्र की हत्या बेहद हृदयविदारक – केजरीवाल

सोमवार को एक्स पर देहरादून में नस्लभेद के चलते त्रिपुरा के छात्र की हत्या की खबर को साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह खबर बेहद चौंकाने वाली और हृदयविदारक है। त्रिपुरा के एक युवा एमबीए छात्र की देहरादून में सिर्फ उसकी पहचान के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह केवल एक अपराध नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर एक कलंक है। अरविंद केजरीवाल ने मांग की कि देश को नस्लवाद और घृणित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एक राष्ट्रीय कानून की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय त्वरित और मिसाल कायम करने वाला होना चाहिए।

Kejriwal News: MBA छात्र की हत्या न सिर्फ एक अपराध है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर एक कलंक है – केजरीवाल

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा शासित उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र अंजेल चकमा की हत्या कर दी गई। इस छात्र की हत्या इसलिए हुई, क्योंकि उसने नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया और हमलावरों को नस्लीय टिप्पणी करने से मना किया। जिसके बाद हमलावरों ने अंजेल चकमा को सरेआम सड़क पर पीटा और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: चाइनीज-चिंकी-मोमो कहकर चिढ़ाया, विरोध करने पर चाकुओं से गोदा, 17 दिनों बाद त्रिपुरा के छात्र की मौत; अब CM Dhami ने न्याय का दिलाया भरोसा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।