‘आई लव मोदी…’ I love Mohammad विवाद पर भड़के ओवैसी, PM के लिए कह दी बड़ी बात

Summary :

Asaduddin Owaisi: आई लव मोहम्मद वाले बयान को लेकर पूरे देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। अब इस विवाद पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत में “आई लव मोदी” कहना सहज और सामान्य माना जाता है, लेकिन “आई लव मुहम्मद” कहने पर लोगों को आपत्ति होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों है कि एक बहुसंख्यक समुदाय के नेता के लिए प्रेम जाहिर करना स्वागत योग्य है, लेकिन पैगंबर मुहम्मद के लिए ऐसा करने पर विवाद खड़ा हो जाता है? Bareilly News: बरेली प्रदर्शन पर भड़के ओवैसी ओवैसी…

Asaduddin Owaisi: आई लव मोहम्मद वाले बयान को लेकर पूरे देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। अब इस विवाद पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत में “आई लव मोदी” कहना सहज और सामान्य माना जाता है, लेकिन “आई लव मुहम्मद” कहने पर लोगों को आपत्ति होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों है कि एक बहुसंख्यक समुदाय के नेता के लिए प्रेम जाहिर करना स्वागत योग्य है, लेकिन पैगंबर मुहम्मद के लिए ऐसा करने पर विवाद खड़ा हो जाता है?

Asaduddin-Owaisi
Asaduddin-Owaisi

Bareilly News: बरेली प्रदर्शन पर भड़के ओवैसी

ओवैसी का यह बयान बरेली में हाल ही में हुए तनाव के बाद आया है, जहां ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद लगभग 2,000 लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन रद्द होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्थरबाज़ी हुई, पुलिसकर्मी घायल हुए और जवाब में लाठीचार्ज भी हुआ। हालात को देखते हुए प्रशासन ने बरेली संभाग के चार जिलों में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी और दशहरा तथा शुक्रवार की नमाज़ के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

I Love Mohammad Controversy: शांति बनाए रखने की अपील

हैदराबाद में एक भाषण के दौरान ओवैसी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि वे कानून को हाथ में न लें। साथ ही उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। ओवैसी ने कुछ वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया और कुछ दुकानदारों पर भी कार्रवाई हुई। उन्होंने पूछा कि क्या पुलिस सिर्फ सरकार के प्रति ही जवाबदेह है? क्या उसकी कोई सामाजिक या संवैधानिक ज़िम्मेदारी नहीं है?

I Love Mohammad
I Love Mohammad

Asaduddin Owaisi: ‘आई लव मुहम्मद’ कहना देशद्रोह नही

ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति ‘आई लव मुहम्मद’ कहता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह देशद्रोही है। मुसलमानों के लिए पैगंबर मोहम्मद का सम्मान आस्था का हिस्सा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर ऐसे मामलों में दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है और कानून का उपयोग निष्पक्ष रूप से क्यों नहीं हो रहा?

ये भी पढ़ें- Peshawar Bomb Blast: बम धमाके से दहल उठा पेशावर, 9 लोगों की मौत, 4 घायल

Neha Singh