Peshawar Bomb Blast: बम धमाके से दहल उठा पेशावर, 9 लोगों की मौत, 4 घायल

Summary :

Peshawar Bomb Blast: पाकिस्तान से एक बार फिर बम धमाके की खबर सामने आई है। जहां पाकिस्तान के पेशावर में हुए बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है और चार कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल हो गए। माना जा रहा है कि इस बम विस्फोट का निशाना पुलिस अधिकारी थे। शुरुआती जाँच से पता चलता है कि जिस उपकरण से विस्फोट हुआ, वह पुलिस के रास्ते में लगाया गया था। Peshawar Bomb Blast: घायल की हालत गंभीर सीसीपीओ ने बताया कि घायल की हालत गंभीर है, जिसके बाद बचाव सेवाओं द्वारा घायलों को पास के चिकित्सा सुविधा में…

Peshawar Bomb Blast: पाकिस्तान से एक बार फिर बम धमाके की खबर सामने आई है। जहां पाकिस्तान के पेशावर में हुए बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है और चार कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल हो गए। माना जा रहा है कि इस बम विस्फोट का निशाना पुलिस अधिकारी थे। शुरुआती जाँच से पता चलता है कि जिस उपकरण से विस्फोट हुआ, वह पुलिस के रास्ते में लगाया गया था।

Peshawar Bomb Blast: घायल की हालत गंभीर

Peshawar Bomb Blast
Peshawar Bomb Blast

सीसीपीओ ने बताया कि घायल की हालत गंभीर है, जिसके बाद बचाव सेवाओं द्वारा घायलों को पास के चिकित्सा सुविधा में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद, बड़ी संख्या में सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुँचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस घटनास्थल की जाँच कर रही है और मामले में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Pakistan News Today: मृतकों की संख्या की पुष्टि

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के ही सिविल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि घातक विस्फोट के बाद सिविल अस्पताल में केवल आठ शव लाए गए थे।

Pakistan Bomb Blast: 30 सितंबर को भीषण बम धमाका

Peshawar Bomb Blast
Peshawar Bomb Blast

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भी 30 सितंबर को भीषण बम धमाके से चारों तरफ धुएं का गुबार उठ गया था। बम धमाके के बाद हमलावर ने ताबड़तोड़ गोली चलाई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए है। बता दें कि यह विस्फोट फ्रंटियर कॉप्स्र मुख्यालय के पास हुआ था, धमाके के बाद आस-पास के घरों और कई इमारतों की खिड़कियां टूट गई।

ALSO READ: Pakistan Bomb Blast: क्वेटा में विस्फोट के बाद चली ताबड़तोड़ गोली, 10 की मौत 32 घायल, अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।