France Shutdown: फ्रांस में भारी बवाल, Eiffel Tower बंद, जानें क्यों उतरे सड़कों पर लाखों लोग

Summary :

France Shutdown: अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी शटडाउन का असर दिखने लगा है। बता दें कि बजट में कटौती के बाद ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल की जिसमें लगभग लाखों लोगों ने मार्च निकाला, साथ ही इस मार्च में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू पर दबाव बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य कर्माचरी भी शामिल हुए जिसके चलते Eiffel Tower को भी बंद करना पड़ा। France Shutdown: बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन फ्रांस में बजट कटौती के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। देश में लगभग 200 शहरों में छात्र, नागरिक, कर्मचारी और कार्यकर्ता…

France Shutdown: अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी शटडाउन का असर दिखने लगा है। बता दें कि बजट में कटौती के बाद ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल की जिसमें लगभग लाखों लोगों ने मार्च निकाला, साथ ही इस मार्च में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू पर दबाव बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य कर्माचरी भी शामिल हुए जिसके चलते Eiffel Tower को भी बंद करना पड़ा।

France Shutdown: बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

France Shutdown
France Shutdown

फ्रांस में बजट कटौती के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। देश में लगभग 200 शहरों में छात्र, नागरिक, कर्मचारी और कार्यकर्ता लाखों की संख्या में सड़कों पर उतर गए। बता दें कि डी’इटाली मार्च के बाद पूरे फ्रांस में हलचल बढ़ गई और फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, लगभग 1,95,000 प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे थे। मार्च में शामिल हुए लोगों की मांग है कि सेवानिवृत्ति की आयु में की गई बढ़ोतरी और अमीर लोगों पर अधिक टैक्स लगाने की मांग कर रहे है।

Protest in Shutdown: 44 अरब यूरो कटौती की योजना

पेरिस में प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने जमकर बवाल किया है। हाथों में बैनर, पोस्टर और फ्लेयर्स जलाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिसके कारण Eiffel Tower को बंद करना पड़ा। इस पर लिखा हुआ था कि हड़ताल के कारण टावर को बंद किया गया है, माफ करें। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुआ कहा कि अमीरों पर अधिक टैक्स लगाओ और सार्वजनिक सेवाओं पर कटौती बंद करो। साथ ही सरकार के प्रस्तावित 44 अरब यूरो कटौती की योजना का विरोध पर किया जा रहा है।

France Union Protest: हड़ताल में कई प्रमुख यूनियन शामिल

France Shutdown
France Shutdown

फ्रांस में नई सरकार के PM सेबेस्टियन लेकोर्नू ने अभी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया है और बजट के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। बता दें कि फ्रांस के देशव्यापी हड़ताल में कई प्रमुख यूनियन शामिल है और इनकी मांग है कि पिछली सरकार के बजट प्रस्तावों को छोडकर सामाजिक कल्याण योजनाओं पर रोक लगानी चाहिए और खर्चों में कटौती करनी चाहिए।

ALSO READ: US Govt Shutdown 2025: अमेरिका में शटडाउन, सैलरी पर रोक..ऑफिस बंद, 20 लाख कर्मचारियों पर शटडाउन का असर!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।