Ashiwini Kumar Chopra: कासगंज, पटियाली और अलीगढ़ में श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम हुए आयोजित सामाजिक और देशभक्ति कार्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पंजाब के करनाल से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं पंजाब केसरी के संपादक अश्वनी कुमार मिन्ना चोपड़ा की पुण्यतिथि पर कासगंज, पटियाली और अलीगढ़ में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उनके सामाजिक और देशभक्ति कार्यों की प्रशंसा की गई।
Ashiwini Kumar Chopra

कासगंज के सोरों गेट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अश्वनी कुमार मिन्ना को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। पटियाली में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और अलीगढ़ के क्लासिक होटल में आयोजित सभाओं में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा अश्वनी कुमार मिन्ना जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ कार्यक्रम में भाग लिया और श्रद्धासुमन अर्पित कर अश्वनी कुमार मिन्ना जी को याद किया। वक्ताओं ने पंजाब केसरी समाचार पत्र की स्थापना और संघर्ष को याद करते हुए बताया कि अश्वनी कुमार ने पत्रकारिता में साहस और देशभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके निधन के बाद उनकी पुत्रवधू किरन मिन्ना जी ने केसरी क्लब की स्थापना कर असहाय वृद्धजनों की सहायता जारी रखी। उनके समाजहित और देशहित के कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
Ashiwini Kumar Chopra Death Anniversary

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धांजलि सभाओं में वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब केसरी समाचार पत्र का शुभारंभ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपतराय ने की थी, आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व योगदान के कारण उन्हें पंजाब केसरी के खिताब से नवाजा गया, उनके देहावसान के बाद पंजाब केसरी समाचार पत्र की कमान उनके पुत्र लाला जगत नारायण ने सम्भाली।
अपनी बेवाक समाचार लेखन के चलते लाला जगत नारायण आतंकियों के निशाने पर आ गये और उनकी नृशंस हत्या कर दी, उनके देहावसान के बाद समाचार पत्र की कमान उनके पुत्र रमेश चंद्र ने सम्भाली, बाद में समाचार पत्र के सम्पादक रमेश चंद्र जी की भी आतंकियों हत्या कर दी, इसके बाद इस समाचार पत्र की कमान उनके पुत्र अश्वनी कुमार चैपड़ा (उप नाम मिन्ना जी) ने सम्भाली।
करनाल सीट से लोकसभा की टिकट मिली

उनकी देशभक्ति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पंजाब की करनाल सीट से लोकसभा की टिकट प्रदान की, इस लोकसभा सीट से उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की, वर्ष 2020 में उनका निधन हो गया। अश्वनी कुमार जी के निधन के उपरान्त उनकी पुत्रवधू किरन चैपड़ा ने अश्वनी कुमार जी की स्मृति में केसरी क्लब की स्थापना की। इस क्लब के माध्यम से असहाय वृद्धजनों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उनके द्वारा किए समाजहित के कार्यो एवं देशहित में लिए गए निर्णयों का देश एवं समाज ऋणी रहेगा। 18 जनवरी रविवार को अश्वनी कुमार चोपड़ा (उप नाम मिन्ना जी) की पुण्यतिथि पर सभी ने श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हे याद किया।


Download Android App
Download iOS App




