राजधानी मे सेवा संकल्प के साथ याद किए गए निर्भीक पत्रकार अश्विनी कुमार

Summary :

Ashiwini Kumar Chopra Death Anniversary: देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र पंजाब केसरी समूह के संपादक स्वर्गीय श्री अश्विनी कुमार की पुण्यतिथि (परिनिर्वाण दिवस) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। विजय श्री प्रसादम सेवा ट्रस्ट की ओर से इस पावन स्मृति में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आए तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन वितरण शिविर का आयोजन किया गया। अस्पतालों में दूर-दराज से आए मरीजों के परिजनों (तीमारदारों) को अक्सर पौष्टिक भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसी संवेदनशीलता को समझते हुए प्रसादम ट्रस्ट के माध्यम से मेडिकल कॉलेज परिसर में…

Ashiwini Kumar Chopra Death Anniversary: देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र पंजाब केसरी समूह के संपादक स्वर्गीय श्री अश्विनी कुमार की पुण्यतिथि (परिनिर्वाण दिवस) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। विजय श्री प्रसादम सेवा ट्रस्ट की ओर से इस पावन स्मृति में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आए तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन वितरण शिविर का आयोजन किया गया। अस्पतालों में दूर-दराज से आए मरीजों के परिजनों (तीमारदारों) को अक्सर पौष्टिक भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसी संवेदनशीलता को समझते हुए प्रसादम ट्रस्ट के माध्यम से मेडिकल कॉलेज परिसर में सैकड़ों लोगों को ताजा और शुद्ध भोजन वितरित किया।

Ashiwini Kumar Chopra Death Anniversary

Ashiwini Kumar Chopra Death Anniversary
Ashiwini Kumar Chopra Death Anniversary

भोजन वितरण के दौरान तीमारदारों के चेहरे पर जो संतोष दिखा, वही इस आयोजन की असली सफलता रही। ट्रस्ट के सयोजक विशाल सिंह ने कहा कि वे मानव सेवा के कार्य जारी रखेंगे ताकि दिवंगत आत्मा की शांति और उनकी स्मृतियों को सार्थक किया जा सके। अश्विनी कुमार जी, जिनका जन्म 11 जून 1956 को हुआ था और जिन्होंने 18 जनवरी 2020 को इस नश्वर संसार को त्याग दिया, भारतीय पत्रकारिता के एक ऐसे स्तंभ थे जिन्होंने हमेशा निर्भीकता और निष्पक्षता की वकालत की। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से श्रद्धांजलि दी गई।

Ashiwini Kumar Chopra

श्री अश्विनी कुमार ने अपने संपादन काल के दौरान पंजाब केसरी को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। आतंकवाद के दौर में भी उनकी लेखनी कभी डिगी नहीं। उनके परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में जुटे  वरिष्ठ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं व गण मान्य लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे केवल एक संपादक नहीं, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेह एक जागरूक नागरिक भी थे। इस अवसर पर पंजाब केसरी लखनऊ ब्यूरो कार्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित था।

ALSO READ: परोपकार दिवस के रूप में मनाई गई पत्रकार स्वर्गीय श्री अश्विनी कुमार मिन्ना जी की पुण्यतिथि, पुष्पांजलि के साथ राजकीय बाल ग्रह में वस्त्र वितरण

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।