Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

DeepFake को अश्विनी वैष्णव ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Summary :

केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने DeepFake को लोकतंत्र के लिए नया खतरा करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार इससे निपटने के लिए जल्द ही नए नियम लाएगी। मंत्री ने ‘डीपफेक’ के मुद्दे पर सोशल मीडिया मंचों के प्रतिनिधियों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की।   HIGHLIGHTS POINTS: अश्विनी वैष्णव ने DeepFake को लोकतंत्र के लिए नया खतरा करार दिया रश्मिका और पीएम मोदी का DeepFake वीडियो वायरल हुआ था ‘डीपफेक’ से निपटने के लिए नए नियम होंगे   रश्मिका और पीएम मोदी का DeepFake वीडियो हुआ था वायरल साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक…

DeepFake

केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने DeepFake को लोकतंत्र के लिए नया खतरा करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार इससे निपटने के लिए जल्द ही नए नियम लाएगी। मंत्री ने ‘डीपफेक’ के मुद्दे पर सोशल मीडिया मंचों के प्रतिनिधियों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

 

HIGHLIGHTS POINTS:

  • अश्विनी वैष्णव ने DeepFake को लोकतंत्र के लिए नया खतरा करार दिया
  • रश्मिका और पीएम मोदी का DeepFake वीडियो वायरल हुआ था
  • ‘डीपफेक’ से निपटने के लिए नए नियम होंगे

 

रश्मिका और पीएम मोदी का DeepFake वीडियो हुआ था वायरल

साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद इस मामले में लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इससे पहले वीडियो के संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और जवाब भी मांगा। बता दें कि पीएम मोदी का भी गरबा खेलते हुए डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था।

‘डीपफेक’ से निपटने के लिए होंगे नए नियम

उन्होंने कहा कि कंपनियां DeepFake का पता लगाने, इससे निपटने, इसकी सूचना देने के तंत्र को मजबूत करने और उपयोगकर्ताओं में जागरूकता बढ़ाने जैसी स्पष्ट कार्रवाइयां करने पर सहमत हुईं। वैष्णव ने पत्रकारों से कहा, हम आज ही विनियमन का मसौदा तैयार करना शुरू कर देंगे और कुछ ही समय में हमारे पास ‘डीपफेक’ से निपटने के लिए नए नियम होंगे, यह मौजूदा ढांचे में संशोधन या नए नियम या नया कानून लाने के रूप में हो सकता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner