Assam HSLC Result: असम बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, 63.98% छात्र हुए पास

Summary :

जोरहाट की अमीशी सैकिया ने 591 अंक प्राप्त कर मारी बाजी

असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 63.98% छात्र पास हुए हैं। जोरहाट की अमीशी सैकिया ने 591 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने टॉपर्स को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम के लिए विद्यार्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ा था लेकिन आज यह इंतजार अब खत्म हो गया है। परिणाम घोषित करने के बाद हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा, 2025 में 67.59 प्रतिशत छात्र और 61.09 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में पास हुई हैं। बता दें कि परीक्षा में 4,22,737 विद्यार्थी ने परीक्षा दी थी जिसमें 2,70,471 विद्यार्थी सफल हुए है। असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड परिक्षा में प्रथम स्थान पर  89,041 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है और दूसरे स्थान में  1,35,568 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। तीसरे स्थान में 45,862 विद्यार्थी पास हुए है।

अमीशी सैकिया बनी टॉपर

जोरहाट जिले के प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अमीशी सैकिया ने 591 अंक हासिल करके राज्य में पहला स्थान हासिल किया। असम जातीय विद्यालय के सप्तरसवा बोरदोलोई ने 590 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, और जोरहाट जिले के प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अनिर्बान बोरगोहेन ने 589 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

शिक्षा मंत्री ने की सरहाना

असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम आने के बाद असम के शिक्षा विभाग के मंत्री रनोज पेगु ने राज्य के टॉपर्स को बधाई दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि

प्रथम स्थान पर अमीशी सैकिया – 591 अंक और 98.50% हासिल की है।

दूसरे स्थान पर सप्तरसवा बोरदोलोई ने 590 अंक और 98.33% हासिल की है।

तीसरे स्थान पर अनिर्बान बोरगोहेन ने 589 अंक और 98.17% हासिल किया है।

इन सभी की कड़ी मेहनत और समर्पण की शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने सराहना की और भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

शिवसागर जिले का बेहतर प्रदर्शन

बिहार में शिवसागर HSLC परीक्षा, 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला बन गया है, जहाँ 85.55% पास प्रतिशत रहा है। इसके बाद डिब्रूगढ़ 81.10%, धेमाजी 80.64%, जोरहाट 79.61% और कामरूप (एम) 78.79% के साथ दूसरे स्थान पर है। बता दें कि 61.09% लड़कियाँ HSLC 2025 में पास हुईं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 67.59% रहा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।