आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि है। ‘सदैव अटल’ पर आयोजित प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। समृद्धि स्थल पर जाकर सभी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मज़बूत बनाया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, ‘अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मज़बूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका ज़ोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।”
Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. An extraordinary statesman blessed with remarkable vision, he dedicated his life to the service of our nation. His words and efforts inspired generations and his leadership strengthened our nation. His focus on good governance and public…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2026
अमित शाह ने अटल जी को किया नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अटल बिहार वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं।
अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय व सुशासन की कल्पना को ज़मीन पर उतारा। अटल जी का विराट व्यक्तित्व व नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूँ।
अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को… pic.twitter.com/xjXJqDU6fB
— Amit Shah (@AmitShah) August 16, 2026
पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूँ।
अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को… pic.twitter.com/xjXJqDU6fB
— Amit Shah (@AmitShah) August 16, 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अर्पित की श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने सुशासन, विकास और राष्ट्रीय स्वाभिमान की जो सुदृढ़ नींव रखी, वह सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।”
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने सुशासन, विकास और राष्ट्रीय स्वाभिमान की जो सुदृढ़ नींव रखी, वह सदैव हमारा… pic.twitter.com/SBSC1H6vo3
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 16, 2026
तीन बार रहे प्रधानमंत्री

आपको बता दें कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक कवि और लेखक भी थे। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। पहली बार 1996 में कुछ समय के लिए (13 दिन), फिर 1998 से 1999 तक (13 महीने), और बाद में 1999 से 2004 तक पूरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री रहे।
परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की ताकत दिखाई
अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया था। राजस्थान के पोखरण में हुए इन परीक्षणों के बाद वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति एक परमाणु शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत हुई थी।
16 अगस्त 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी ने दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने आखिरी सांस नई दिल्ली के एम्स ली थी। इसके बाद से हर साल 16 अगस्त को देश उन्हें श्रद्धा से याद करता है।



Download Android App
Download iOS App




