ATF Price Hike Update: आज 1 अप्रैल से ATF की कीमतों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी की गई है जिससे कीमत लगभग 2 लाख प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई है। इसी बीच वैश्विक ईंधन संकट से घरेलू हवाई यात्रा को बचाने के लिए सरकार ने घरेलू एयरलाइनों के लिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% तक सीमित कर दिया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानो को 100% से अधिक बढ़ोतरी का पूरा भुगतान करना होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय होर्मुज के बंद होने के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में असाधारण स्थिति के कारण लिया गया है।
कीमतें 2001 में नियंत्रण मुक्त कर दी
भारत में एटीएफ की कीमतें 2001 में नियंत्रण मुक्त कर दी गईं और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर महीने में बदली जाती है। होर्मुज के बंद होने और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में असाधारण स्थिति के कारण, 1 अप्रैल को घरेलू बाजारों के लिए एटीएफ की कीमत में 100% से अधिक की वृद्धि की गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आगे लिखा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी वृद्धि से घरेलू यात्रा लागत को बचाने के लिए, पेट्रोलियम मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के परामर्श से, एयरलाइनों को केवल आंशिक और चरणबद्ध रूप से 25% की वृद्धि दी है।
ATF prices in India were deregulated in 2001 and are revised on monthly basis based on a formula of international benchmarks. Due to the closure of Strait of Hormuz and extraordinary situation in global energy markets, price of ATF for domestic markets was expected to increase by…
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 1, 2026
कीमतों में सिर्फ ₹15 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में पूरी बढ़ोतरी लागू की गई है। वहीं सरकार के इस कदम का उद्देश्य घरेलू हवाई यात्रा की लागत को नियंत्रित रखना और यात्रियों पर अचानक आर्थिक बोझ से बचाना है। घरेलू उड़ानों पर ATF की कीमतों में सिर्फ ₹15 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। विमान ईंधन की कीमत बढ़ने के साथ ही हवाई सफर महंगा हो सकता है टिकट पर भी भारी उछाल दर्ज किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




