ATF Price Hike Today: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच अब तेल संकट भी गहराता हुआ नजर आ रहा है। आज 1 अप्रैल से महंगाई का करारा झटका लगा है और हवाई सफर महंगा हो गया है। बता दें कि आज से अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरने वाली घरेलू एयरलाइनों के लिए एटीएफ की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। बता दें कि जेट फ्यूल की कीमत अब दोगुनी हो गई है, 31 मार्च 2026 तक ATF की कीमत कोलकाता में ₹91,942 रुपए थी लेकिन आज कीमतों में भारी उछाल के बाद ₹2,05,953 प्रति किलोलीटर पहुंच गई है।
ATF Price Hike Today: ATF की नई कीमतों की घोषणा

एक महीने से जारी जंग के बीच भारत में LPG गैस के साथ तेल किल्लत का संकट गहराता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि आज 1 अप्रैल से ATF की नई कीमतों की घोषणा कर दी है जिसमें दोगुना से अधिक कीमत बढ़ाई गई है। आज से घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन में 115% की भारी बढ़ोतरी की गई है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लगभग 107% की भारी बढ़ोतरी की गई है। जिससे एयरलाइन्स को करारा झटका लगा है साथ ही रुपया का लगातार कमजोर होना भी एयरलाइन्स को प्रभावित कर रहा है।
114.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
ईंधन विक्रेताओं के अनुसार, दिल्ली में एटीएफ की कीमत में 1,10,703.08 रुपये प्रति किलोलीटर या 114.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। यह पहली बार है जब एटीएफ की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं। इससे पहले वर्ष 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद कीमत 1.1 लाख रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंच गई थीं औऱ 1 मार्च को भी 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
ATF Price Hike Today: हवाई सफर महंगा हो सकता है

विमान ईंधन की कीमत बढ़ने के साथ ही हवाई सफर महंगा हो सकता है टिकट पर भी भारी उछाल दर्ज किया जा सकता है जिसका असर सीधा आम आदमी पर पडेगा। क्योंकी एयरलाइन्स का कुल 40 प्रतिशत खर्चा फ्यूल पर ही होता है और कीमत बढ़ने के बाद हवाई सफर महंगा हो सकता है। महंगे तेल की भरपाई करने के बाद कंपनियों पर एक ही विकल्प रहेगा और टिकट की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच सकती है।
ALSO READ: जंग के बीच लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर की कीमत 2 हजार के पार, ₹218 तक का भारी उछाल


Download Android App
Download iOS App




