मुंबई : मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले पर कांग्रेस द्वारा सरकार पर हमला उल्टा पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समय कांग्रेस सत्ता में थी उसने पूरी बैंकिंग प्रणाली को नष्ट कर दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस इस बात को लेकर हताश है कि उसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मौजूदा कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने का मौका नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पीएनबी घोटाला 2017 में मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ।
वहीं जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस को इस घोटाले पर बोलने का हक नहीं है क्योंकि इसकी शुरुआत 2011 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई थी। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का सरकार पर यह हमला पार्टी पर ही उल्टा पड़ेगा। जावड़ेकर ने कहा कि करोड़ों रुपये का यह घोटाला इसलिए सामने आया क्योकि राजग सरकार बैंकिंग क्षेत्र में पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रही है। बैंकों को पूंजी उपलब्ध करा रही है और उनमें खुलापन ला रही है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



