यहां की एक अदालत ने गुरुवार को 3600 करोड़ रुपये अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में कथित बिचौलिये सुशेन मोहन गुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने कहा कि वह 15 अप्रैल को जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुप्ता की जमानत याचिका का विरोध किया। उसे 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इससे एक दिन पहले अदालत ने दुबई के व्यापारी और सौदे में कथित बिचौलिये राजीव सक्सेना को सरकारी गवाह(अप्रूवर) बनने की इजाजत दी थी।
कर्नाटक के मंत्री ने कहा – सितारे कर रहे हैं ‘मोदी’ के पतन की ‘भविष्यवाणी’
अदालत ने इसके अलावा मामले में मुख्य बिचौलिये ब्रिटेन के नागरिक क्रिश्चयन मिशेल की ‘साफ और सुथरे’ मुकदमा चलाने की मांग को लेकर याचिका पर सुनवाई 12 अप्रैल को सूचीबद्ध कर दी।
मिशेल ने आरोप लगाया कि मामले में दायर नये पूरक आरोपपत्र के बारे में कुछ मीडिया प्रतिष्ठानों ने जानकारी हासिल कर ली।


Download Android App
Download iOS App



