Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले इन 7 जगहों पर मल्‍टी लेवल पार्किंग तैयार, मिलेगी ये खास सुविधा

Summary :

श्रीराम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में देश ही नहीं दुनियां के चुनिंदा शहरों की तरह खूबसूरत बनाने के साथ ही ऐसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। सड़क और फुटपाथ पूरी तरह से नो पार्किंग जोन होंगे। सात स्थालों पर 2006 गाड़ियों के खड़ी करने की व्यवस्था होगी। यहां फूड प्लाजा के साथ ही डारमेट्री की सुविधा होगी। इनमें फूड जोन का कोना अलग-अलग होगा जहां हर तरह के व्यंजन श्रद्धालुओं को मिलेंगे। प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले 7 जगहों पर मल्‍टी लेवल पार्किंग तैयार सड़क और फुटपाथ पूरी तरह से नो पार्किंग जोन होंगे सात स्थालों पर 2006 गाड़ियों के खड़ी करने की होगी…

श्रीराम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में देश ही नहीं दुनियां के चुनिंदा शहरों की तरह खूबसूरत बनाने के साथ ही ऐसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। सड़क और फुटपाथ पूरी तरह से नो पार्किंग जोन होंगे। सात स्थालों पर 2006 गाड़ियों के खड़ी करने की व्यवस्था होगी। यहां फूड प्लाजा के साथ ही डारमेट्री की सुविधा होगी। इनमें फूड जोन का कोना अलग-अलग होगा जहां हर तरह के व्यंजन श्रद्धालुओं को मिलेंगे।

  • प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले 7 जगहों पर मल्‍टी लेवल पार्किंग तैयार
  • सड़क और फुटपाथ पूरी तरह से नो पार्किंग जोन होंगे
  • सात स्थालों पर 2006 गाड़ियों के खड़ी करने की होगी व्यवस्था

चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

आपको बता दें धार्मिक रूप से अयोध्या का काफी महत्व है। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर काफी भव्य होगा और आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी होने के साथ ही गाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की सुविधा विकसित की जा रही है। मल्टीलेवल पार्किंग को सभी सुविधाओं वाला बनाया जा रहा है।पार्किंग मैनेजमेंट प्रणाली ऐसी होगी कि किसी को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। ऑनलाइन पार्किंग सिस्टम होगा। इसमें चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और इसे एक कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहां से पूरे पार्किंग और इसके आसपास की सड़कों पर नजर रखी जाएगी।

 कहां पार्किंग की कितनी व्यवस्था

अयोध्या एयरपोर्ट 200 ,रेलवे स्टेशन 250 ,कौशलेश कुंज 57 ,अरुंधती-एक 75 ,अरुंधती-दो 374 ,अमानीगंज 50 ,लक्ष्मण कुंज 1000

CM योगी आदित्यनाथ आज करेंगे अयोध्या का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लगभग साढ़े चार घंटा अयोध्या में रहेंगे। सीएम योगी यहां रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की प्रगति और अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही उनका यहां दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम है। इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने केन्द्रीय मंत्रियों के साथ आये थे। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से लगभग 11 बजे रामकथा हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से सबसे पहले वे हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वे मंदिर निर्माण का निरीक्षण करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner