Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

अयोध्या में बन रहे Ram Mandir की BRS नेता के कविता ने की तारीफ

Summary :

बीआरएस चीफ केसीआर की बेटी के कविता ने रविवार को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह हिंदुओं के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। Ram Mandir की BRS नेता के कविता ने की तारीफ ‘करोड़ों हिंदुओं का सपना हुआ सच’- के कविता 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा- के कविता उन्होंने आगे लिखा, “शुभ…

बीआरएस चीफ केसीआर की बेटी के कविता ने रविवार को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह हिंदुओं के लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

  • Ram Mandir की BRS नेता के कविता ने की तारीफ
  • ‘करोड़ों हिंदुओं का सपना हुआ सच’- के कविता
  • 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय

हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा- के कविता

उन्होंने आगे लिखा, “शुभ अवसर पर अयोध्या में श्री सीताराम चंद्र स्वामी की मूर्ति स्थापित की गई है, जो करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा है। तेलंगाना के साथ-साथ पूरा देश इसका स्वागत करता है.”

CM योगी समेत हजारों प्रतिनिधियों को आमंत्रण

दरअसल, 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसके लिए पीएम मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत हजारों प्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा गया है। एक सप्ताह तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अयोध्या में 17 जनवरी 2024 को भगवान राम की झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी में भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास तक की तस्वीरें, लंका पर विजय और अयोध्या वापसी की झलक देखने को मिलेगी।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से की अपील

सूत्रों के मुताबिक, उस झांकी के विभिन्न चरणों में भगवान राम की कुल 100 प्रतिमाएं अब तक तैयार की जा चुकी है। इस शोभा यात्रा के बाद रामलला की नई प्रतिमा नवनिर्मित राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह में रखी जाएगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि जिन्हें आमंत्रण नहीं है वो अयोध्या न आएं, बल्कि अपने घर के पास बने मंदिरों में पूजा पाठ करें या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों को घर पर बैठकर टीवी पर देखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner