Ramdev on Kangana Ranaut : बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब इस विवाद में ब्रिजभूषण भी कूदे हैं जिस पर फिर से बाबा रामदेव ने जवाब दिया है।
बाबा रामदेव ने भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजभूषण शरण सिंह और अभिनेत्री सह सांसद कंगना रनौत के तीखे बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, हाल के दिनों में दोनों नेताओं ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर बाबा रामदेव पर निशाना साधा था। जब पत्रकारों ने बाबा रामदेव से इन बयानों के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने इस विवाद को तूल देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि “पूरा देश जानता है कि रामदेव क्या हैं और वे ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।
कैसे हुई शुरुआत विवाद की?
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए एक नए आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस पर पलटवार करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने उन पर स्वदेशी के नाम पर नकली उत्पाद और नकली घी बेचने का गंभीर आरोप लगाया।
बृजभूषण ने तंज कसते हुए कहा था कि रामदेव को इस बार किसी मुद्दे पर मर्द की तरह निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए और आंदोलन में सिंदूर या सलवार पहनकर नहीं आना चाहिए।
ब्रिजभूषण ने कसा था तंज
ब्रिजभूषण ने कहा, “रामदेव के द्वारा मूल रूप से स्वदेशी के नाम पर शुरू किया गया अभियान अब नकली उत्पादों और विदेशी सामानों तक फैल गया है। इस बार वह सिंदूर लगाकर और सलवार पहनकर न आएं। यदि वह फिर से किसी मुद्दे पर आंदोलन करने जा रहे हैं तो इस बार उन्हें निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए। इस देश में नकली घी का जो कल्चर बड़े पैमाने पर आया है, वह बाबा रामदेव के द्वारा ही आया है। रामदेव का आंदोलन करना बहुत जरूरी है, हां, शर्त यह है कि इस बार उनसे कह दीजिए कि सिंदूर, टिकुली और सलवार ना पहनें और मर्द की तरह आंदोलन करें।”
कंगना ने भी चलाए गुबानी तीर
दूसरी ओर, कंगना रनौत के साथ भी बाबा रामदेव का जुबानी तीर चला। बाबा रामदेव ने कंगना के ‘गटरछाप’ वाले बयान पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर तीखा पलटवार किया। कंगना ने लिखा कि उन पर कभी कोर्ट से भ्रामक और फर्जी मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं लगी है और उनका चरित्र बाबा रामदेव से कहीं बेहतर है। हालांकि, इन दोनों ही दिग्गज नेताओं के हमलों के बावजूद बाबा रामदेव ने संयमित रुख अपनाते हुए इस विषय पर और अधिक बोलने से परहेज किया।
उन्होंने यहां तक कह दिया था कि, “बाबा जी, दिन में मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखिए।”
यह भी पढ़ें – एनडीए नेताओं का राहुल गांधी पर हमला, बोले- बताएं कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं व युवाओं के लिए क्या किया



Download Android App
Download iOS App



