बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा ये बड़ा नेता, MEA ने दिया Big अपडेट

Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m )

Bangladesh Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसके बाद 17 फरवरी को नई सरकार शपथ लेने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी ढाका में तैयारियां जोरों पर हैं। अंतरिम सरकार की ओर से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए कई देशों के प्रमुखों को आमंत्रण भेजा गया है।

India Representative: भारत की ओर से ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m  )
Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m )

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया था। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA Big Update) ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री की जगह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि 17 फरवरी, 2026 को ढाका में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ओम बिरला भारत सरकार की ओर से मौजूद रहेंगे।

बयान में यह भी कहा गया है कि इस कार्यक्रम में भारत की भागीदारी दोनों देशों के बीच मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है। भारत और बांग्लादेश के बीच साझा इतिहास, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों की गहरी जड़ें हैं। मंत्रालय ने कहा कि तारिक रहमान के नेतृत्व में चुनी गई नई सरकार का भारत स्वागत करता है और दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bangladesh Government Oath Ceremony: 13 देशों को भेजा गया निमंत्रण

Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m  )
Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m )

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने इस शपथ समारोह के लिए 13 देशों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। आमंत्रित देशों में चीन, सऊदी अरब, भारत, पाकिस्तान, तुर्किए, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। इन देशों की मौजूदगी इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय महत्व देती है।

सुबह सांसदों की शपथ, शाम को नई कैबिनेट का गठन

Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m  )
Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m )

मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह नव-निर्वाचित सांसद अपने पद की शपथ लेंगे। इसके बाद शाम को नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन करेंगे।

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार कार्यालय, कानून मंत्रालय और बीएनपी से जुड़े सूत्रों ने स्थानीय अखबार में इसकी पुष्टि की है। चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ था और शुक्रवार रात चुनाव आयोग ने विजयी उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी थी।

संसद भवन में चल रही तैयारियां

Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m  )
Bangladesh Government Oath Ceremony (image-s-m )

जातीय संसद सचिवालय में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पहले से जारी हैं। यह कार्यक्रम संसद भवन के निर्धारित शपथ कक्ष में आयोजित किया जाएगा। संसद सचिवालय के सचिव कनीज मौला ने बताया कि समारोह को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

चुनाव परिणाम और कुछ सीटें

13वें संसदीय चुनाव में कुल 300 सीटों में से 299 सीटों पर 12 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने 297 सीटों के अनौपचारिक परिणाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि, हाई कोर्ट के निर्देश के कारण चटगांव-2 और चटगांव-4 सीटों के लिए अभी तक आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इस तरह बांग्लादेश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 17 फरवरी को देश को नई कैबिनेट मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी और अमित शाह में होगी बहस? गृहमंत्री ने दे दी चुनौती, कहा- कोई भी मंच तय कर लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।