बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान हुई पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा की हत्या के दोषी आरिज खान को मौत की सजा सुनाई गई। आरिज की फांसी पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने बयान के जरिए ममता बनर्जी और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला।
टीएमसी प्रमुख और कांग्रेस प्रमुख पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा, जो अपराधी को बचाता है उसे भी कानून के दायरे में लाया जाता है। ममता बनर्जी, सोनिया गांधी कोई रो रही थीं कोई राजनीति कर रही थीं। इनके सामने वोट बैंक बड़ा है।
बटला हाउस मुठभेड़ : इंस्पेक्टर की हत्या के लिये अदालत ने आतंकी आरिज खान को सुनाई मौत की सजा
गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी को बंगाल चुनाव में जवाब देना पड़ेगा कि बटला एनकाउंटर में आतंकवादियों के समर्थन में क्यों खड़ी हुईं। देश की जनता पूछना चाहती है कि ममता बनर्जी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह और अरविंद केजरीवाल आतंकवादी के साथ हैं या देश के साथ? इससे पहले गिरिराज ने सोमवार को ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, आज मैडम जी फिर से रोएंगी।
दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को साल 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान हुई पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा की हत्या के दोषी आरिज खान को मौत की सजा सुनाई। आरिज पर कुल 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने आरिज को आठ मार्च को दोषी ठहराया था।


Download Android App
Download iOS App



