धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर हो कड़ी कार्रवाई : विजय गोयल

Summary :

गोयल ने कहा बिल्डरों ने इन घर खरीदारों को धोखा दिया है। इन लालची बिल्डरों को मृत्युदंड मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो अपराध किया है वह किसी दुष्कर्म से कम नहीं है।

भाजपा नेता विजय गोयल ने गुरुवार को राज्यसभा में घर खरीदारों से धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शून्यकाल के दौरान गोयल ने धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों की आवासीय परियोजनाओं का समर्थन या विज्ञापन करने वाली हस्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। 
गोयल ने कहा कि लाखों घर खरीदारों ने अपनी मेहनत की कमाई फ्लैटों को बुक करने में लगा दी थी, लेकिन लालची बिल्डरों ने उन्हें धोखा दिया है। गोयल ने कहा, “बिल्डरों ने इन घर खरीदारों को धोखा दिया है। इन लालची बिल्डरों को मृत्युदंड मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने जो अपराध किया है वह किसी दुष्कर्म से कम नहीं है।” 

अमरनाथ यात्रा : टूटा 4 साल का रिकॉर्ड, 24 दिनों में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उन्होंने कहा कि कुछ हस्तियां (सेलिब्रिटी) भी इन बिल्डरों के साथ जुड़ी हुई हैं। गोयल ने कहा, “चूंकि उत्पाद घटिया होने की स्थिति में उसका समर्थन करने वाली मशहूर हस्तियों के लिए दंड का प्रावधान है, इसलिए बिल्डरों के ब्रांड एंबेसडर को भी दंडित किया जाना चाहिए।”

Desk Team