बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: कलह में खोया आपा, पत्नी की हत्या कर उड़ेला खोलता तेल

Summary :

मृतका की पहचान गुंजा मदेशिया के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही हरकत में आई बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी पति रंजीत कुमार गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर घरेलू कलह होती रहती थी।

bengaluru murder case

bengaluru murder case : बेंगलुरु से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। माइको लेआउट थाना क्षेत्र के बिलेकहल्ली इलाके में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। यहीं नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शव के ऊपर उबलता हुआ गर्म तेल डाल दिया, जिससे महिला की खाल उतर गई।

मृतका की पहचान गुंजा मदेशिया के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही हरकत में आई बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी पति रंजीत कुमार गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर घरेलू कलह होती रहती थी।

बच्चे खेल रहे थे बाहर

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार का रहने वाला आरोपी रंजीत अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस छिड़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रंजीत ने आपा खो दिया और गुंजा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने किचन से उबलता तेल लाकर मृतका के शरीर पर उड़ेल दिया, जिससे शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फरार होने के बाद पकड़ा गया आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने जब मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शव बरामद किया और छानबीन शुरू की, तो शक के आधार पर रंजीत की तलाश तेज कर दी गई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी। फिलहाल पुलिस हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें – केरल सरकार बिजली संकट से निपटने के लिए फ्लोटिंग सोलर और स्टोरेज विकल्पों पर करेगी विचार

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।