आधार व एनआरसी वेरिफिकेशन करने वाले लोगों से सावधान रहें

Summary :

NULL

आधार व एनआरसी के वेरिफिकेशन करने वाले लोगों से नगरवासी सावधान रहें। आपकी थोडी सी लापरवाही आपके लिए मुसीबत का सबब न बन जाएं । आधार व एनआरसी वेरिफिकेशन के नाम पर कुछ डकैत गिरोह नगर में सक्रिय है । इस आशय का खुलासा गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर हिरेन चंद्र नाथ ने किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि कई ऐसे गिरोह है जो खुद को गृह विभाग से आने को बात कहकर आधार व एनआरसी वेरिफिकेशन के नाम पर घर में घुस आते हैं और डकैती लूटपाट आदि घटना को अंजाम देते हैं । उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस तरह के लोगों से सतर्क रहे । उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग वेरिफिकेशन के नाम पर घर में आते हैं। लोग उन्हें संबंधित अधिकारी समझकर घर के भीतर बुला लेते है । उन्होंने स्पष्ट किया कि गृह विभाग के अधिकारी वेरिफिकेशन के नाम पर घर .घर में नहीं आते हैं ।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team