भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने 23 ट्रेनी इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, 12 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

Summary :

देहरादून, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। बीईएल ने कोटद्वार (उत्तराखंड) यूनिट के लिए अस्थायी आधार पर प्रशिक्षु अभियंता-I (ट्रेनी इंजीनियर-I) के कुल 23 रिक्ति पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। बीईएल की ओर से ट्रेनी इंजीनियर-I पोस्ट के लिए विभिन्न विषयों के आधार पर जारी 23 रिक्तियों में इलेक्ट्रॉनिक्स के 16, मैकेनिकल के 5 और कंप्यूटर साइंस के 2 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई…

देहरादून, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। बीईएल ने कोटद्वार (उत्तराखंड) यूनिट के लिए अस्थायी आधार पर प्रशिक्षु अभियंता-I (ट्रेनी इंजीनियर-I) के कुल 23 रिक्ति पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

बीईएल की ओर से ट्रेनी इंजीनियर-I पोस्ट के लिए विभिन्न विषयों के आधार पर जारी 23 रिक्तियों में इलेक्ट्रॉनिक्स के 16, मैकेनिकल के 5 और कंप्यूटर साइंस के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक बीई/बीटेक/बीएससी (4-वर्षीय पाठ्यक्रम) संबंधित इंजीनियरिंग विषय में होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रथम वर्ष 40,000 रुपए प्रति माह, दूसरे वर्ष 45,000 रुपए प्रति माह और तीसरे वर्ष (अनुबंध बढ़ाए जाने की स्थिति में) 50,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को ‘भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटद्वार-246149, पौडी गढ़वाल (उत्तराखंड)’ पते पर आयोजित होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 8 बजे तय किया है। अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ जमा किए हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल) के लिए 177 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ट्रेनी इंजीनियर-I को शुरुआती 2 वर्ष की अवधि के लिए रखा जाएगा। हालांकि, प्रोजेक्ट की जरूरत और व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर, इस अवधि को अधिकतम एक वर्ष और बढ़ाया जा सकता है।

–आईएएनएस

डीके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.