कर्नाटक : गदग में केआरआईडीएल इंजीनियर ने लिखा सुसाइड नोट, 12 सितंबर के बाद से लापता

Summary :

गदग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में गदग के केआरआईडीएल (कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड) सबडिवीजन में फंड की कमी को लेकर एक सहायक कार्यकारी अभियंता ने सुसाइड नोट लिखा है और उसके बाद से वह लापता है। लापता इंजीनियर की पहचान परवेज धारवाड़ के रूप में हुई है, जो गदग में सहायक कार्यकारी अभियंता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 12 सितंबर को केआरआईडीएल बेंगलुरु के मैनेजिंग डायरेक्टर को एक पत्र लिखा था। बताया जा रहा है कि 13 सितंबर 2026 को वह बेंगलुरु में एक मीटिंग में गए थे और उसके बाद से गायब हैं। परिवार ने 16 सितंबर…

गदग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में गदग के केआरआईडीएल (कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड) सबडिवीजन में फंड की कमी को लेकर एक सहायक कार्यकारी अभियंता ने सुसाइड नोट लिखा है और उसके बाद से वह लापता है।

लापता इंजीनियर की पहचान परवेज धारवाड़ के रूप में हुई है, जो गदग में सहायक कार्यकारी अभियंता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 12 सितंबर को केआरआईडीएल बेंगलुरु के मैनेजिंग डायरेक्टर को एक पत्र लिखा था। बताया जा रहा है कि 13 सितंबर 2026 को वह बेंगलुरु में एक मीटिंग में गए थे और उसके बाद से गायब हैं। परिवार ने 16 सितंबर को बेतागेरी एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। सुसाइड लेटर सामने आने के बाद परिवार बेहद चिंतित है।

परवेज धारवाड़ ने अपने पत्र में गदग सबडिवीजन में कामों के लिए फंड की कमी का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि फंड न होने के कारण गदग सबडिवीजन के कुछ काम रोक दिए गए हैं। साथ ही कुछ पूरे हो चुके कामों का भुगतान भी फंड की कमी के कारण ग्रुप लीडर्स को नहीं हो पा रहा है।

पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि केआरआईडीएल गदग सबडिवीजन में फंड डायवर्जन के कारण कुछ काम बंद हो गए हैं। इस वजह से जनप्रतिनिधियों और काम देने वाले विभागों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं और विभाग को फटकार भी सुननी पड़ रही है।

कुछ पुराने कामों के लिए दूसरे विभागों से फंड नहीं मिला और विभाग को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। इस बारे में लगभग 6 करोड़ रुपए के फंड को जारी करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया था, लेकिन फंड जारी नहीं हुआ। कुछ कामों के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए का फंड सेंट्रल ऑफिस में उपलब्ध है, लेकिन वह भी नहीं मिल पा रहा है।

परवेज धारवाड़ ने पत्र में लिखा है कि पूरे हो चुके कामों के लिए फंड न होने से ग्रुप लीडर्स को भुगतान करने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रुप लीडर्स रोज परेशान कर रहे हैं, घर के सामने आकर और ऑफिस में चिल्ला कर हंगामा करते हैं।

उन्होंने लिखा कि बेलगाम जोनल ऑफिस में हुई प्रगति बैठक में उन्होंने और उनके कार्यकारी अभियंता ने भुगतान के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर से मामले को गंभीरता से लेने और गदग सबडिवीजन के कामों को सुचारू रूप से चलाने की अपील की।

पत्र के आखिर में उन्होंने लिखा, “इस मामले ने मुझे और मेरी मानसिक सेहत को हर दिन बर्बाद कर दिया है। मेरी निजी जिंदगी और मन की शांति खत्म हो गई है। मैं इसी पीड़ा में जी रहा हूं और अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। मुझे माफ कर दें, मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं खुद स्थिति को संभालने में फेल हो गया, मुझे माफ कर दें।”

उन्होंने लिखा, “गदग सबडिवीजन के लिए फंड की कमी को दूर करें और इसे सुचारू रूप से चलने दें। दूसरा सहायक कार्यकारी अभियंता नियुक्त करें। प्लीज मेरे परिवार को परेशान न करें।”

–आईएएनएस

वीकेयू/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.