आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में सुरेश पचौरी, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है
- कांग्रेस के सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक सहित कई BJP में शामिल हो गए हैं
- CM मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति
गौरतलब है कि एक तरफ जहां राहुल गांधी अपनी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लगातार दिग्गजों का पार्टी से भरोसा उठ रहा है। सुरेश पचौरी का बीजेपी में शामिल होना आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है।
सुरेश पचौरी कांग्रेस के दिग्गज नेता
सुरेश पचौरी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में माने जाते थे। वह कांग्रेस के शासनकाल में कई मंत्रालयों में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 1972 में एक युवा कार्यकर्ता के रूप में राजनीति में पदार्पण किया था। इसके बाद वह 1984 में राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके बाद 1984 में पचौरी को राज्यसभा के लिए चुना गया। इसके बाद वह साल 1990, 1996 और 2002 में वह सांसद बने।


Download Android App
Download iOS App





