Rajasthan: राजस्थान के सिरोही जिले में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सरूपगंज थाने में तैनात कांस्टेबल निरंजन सिंह की ड्यूटी शुक्रवार रात लौटाना गांव में आयोजित हो रहे शिवरात्रि मेले में थी। उसने बताया कि मेले में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और कांस्टेबल ने बीच बचाव किया। इसी दौरान किसी ने कांस्टेबल निरंजन सिंह की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, उनकी तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है।
- राजस्थान में एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई
- कांस्टेबल की ड्यूटी रात लौटाना गांव में आयोजित हो रहे शिवरात्रि मेले में थी
- निरंजन सिंह की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई
- दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और कांस्टेबल ने बीच बचाव किया
CM भजनलाल की आई प्रतिक्रिया
सिरोही के सरूपगंज में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कांस्टेबल निरंजन सिंह जी की शहादत को कोटि-कोटि नमन।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) March 9, 2024
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। CM भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, सिरोही के सरूपगंज में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कांस्टेबल निरंजन सिंह की शहादत को कोटि-कोटि नमन। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
अशोक गहलोत ने जताया दुःख
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पोस्ट में कहा, कर्तव्य निर्वहन के दौरान सिरोही के सरूपगंज में शहीद हुए आरक्षी निरंजन सिंह को सादर नमन। दुःख की इस घड़ी में हमारी सहानुभूति उनके परिजनों के साथ है। राज्य सरकार निरंजन सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे।


Download Android App
Download iOS App




