Modi government का बड़ा तोहफा, Flyovers-Tunnels वाले हाईवे पर अब आधा Toll

Summary :

मोदी सरकार (Modi government) ने हाइवे उपयोगकर्ताओं को बड़ी गुड न्यूज़ दी है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने नई टोल रेट नीति को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत ऐसे हाईवे, रिंग रोड्स या बाईपास, जिनकी लंबाई का 50 फीसदी से ज्यादा भाग फ्लाईओवर, टनल या अंडरपास से बना है, वहां टोल आधा देना होगा। पहले के मुकाबले देना होगा कम रुपया बता दें कि ऐसे स्ट्रेच पर सामान्य टोल से दस गुना शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब इसे अधिकतम पांच गुना तक लिमिट कर दिया गया है। (Modi government) इस बदलाव कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इस…

मोदी सरकार (Modi government) ने हाइवे उपयोगकर्ताओं को बड़ी गुड न्यूज़ दी है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने नई टोल रेट नीति को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत ऐसे हाईवे, रिंग रोड्स या बाईपास, जिनकी लंबाई का 50 फीसदी से ज्यादा भाग फ्लाईओवर, टनल या अंडरपास से बना है, वहां टोल आधा देना होगा।

पहले के मुकाबले देना होगा कम रुपया

बता दें कि ऐसे स्ट्रेच पर सामान्य टोल से दस गुना शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब इसे अधिकतम पांच गुना तक लिमिट कर दिया गया है। (Modi government) इस बदलाव कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इस बदलाव को करने के लिए सरकार का उद्देश्य है, “शहरी और पड़ोसी शहरों के बीच हाईवे ट्रैफिक को सुगम बनाना, भारी टोल का बोझ कम करना और पारगमन को किफायती बनाना।” तो चलिए जानते है इस बदलाव का असर कैसे होने वाला है।

उदाहरण के लिए —

द्वारका एक्सप्रेसवे (28.5 किमी), जिसमें से 21 किमी का हिस्सा संरचित है, वर्तमान में कार से एकतरफा यात्रा के लिए ₹317 टोल वसूलता है।

नई दरों के तहत, यह घटकर ₹153 रह जाएगा – 50% से भी कम।

देखें कितना कम होगा रेट

स्ट्रक्चर पुरानी दर नई दर (कैप)

फ्लाईओवर/टनल प्रति किमी 10x सामान्य टोल 5x तक सीमित

सामान्य हाईवे प्रति किमी 1x 1x

इन शहरी क्षेत्रों में राहत (Modi government)

द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली-गुरुग्राम)
लखनऊ रिंग रोड
जयपुर बाईपास
बेंगलुरु फ्लाईओवर नेटवर्क

ALSO READ:भारत के साथ जल्द होगा बड़ा व्यापार समझौता: राष्ट्रपति Donald Trump

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।