अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का दावा किया था और कहा था कि अगर दोनों देश युद्ध को बंद नहीं करेंगे तो व्यापार डील भी बंद कर दी जाएगी। अब ट्रंप ने बिग ब्यूटीफुल बिल कार्यक्रम में भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता करने का ऐलान किया है। बता दें कि यह बड़े व्यापार का संकेत चीन के साथ हुए समझौते के बाद आया है। चीन और अमेरिका के बीच भी कुछ महिनों पहले ट्रेड वॉर शुरू हुआ था और दोनो देशों के बीच तनातनी चल रही थी लेकिन अब ट्रंप ने चीन के साथ बड़ा व्यापार समझौता कर लिया है।
भारत के साथ व्यापार समझौता
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ही एक्स पर पोस्ट करके सीजफायर की घोषणा की थी लेकिन भारत ने इस दावे का खारिज किया जा रहा है। वहीं ट्रंप ने एक और दावा किया था कि अगर दोनों देशों के बीच जंग नहीं रूकी तो व्यापार समझौता भी रोक दिया जाएगा। इस तनातनी के बाद अब अमेरिका ने भारत के साथ बड़ा व्य़ापार समझौता का संकेत दिया है। अभी यह समझौता कितना बड़ा होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
चीन के साथ व्यापार समझौता
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कई देशों में ट्रेड वॉर छिड़ गया था दोंनो देशों ने एक दूसरे पर कई प्रतिशत तक टैक्स लगाया था लेकिन अब इस तनातनी के बाद अमेरिका और चीन के बडे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो गए है। इस समझौते की भी विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह समझौता दोनों देश के बीच बड़े व्यपार को मजबूती देगा।
सभी देशों के साथ समझौता नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौता करने और भारत के साथ बड़े व्यापार समझौते के साथ संकते देने के साथ ही एक और संकेत दिया है कि सभी देशों के साथ व्यापार समझौता नहीं किया जाएगा। कुछ देशों के सात ही व्यापार समझौता किया जाएगा और उन देशों को लेटर भी भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




