IT ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ी राहत, पार्टी के खातों से हटाया गया फ्रीज

Summary :

आज कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस पार्टी के कई बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया। जिसे लेकर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे।  Highlights  IT ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ी राहत  पार्टी के खातों से हटाया गया फ्रीज  तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे- राहुल गांधी   कांग्रेस के खातों से हटा बैन वहीं, अब पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि INC इंडिया अब अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकता है। ये निर्देश माननीय आईटीएटी…

आज कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस पार्टी के कई बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया। जिसे लेकर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे।

 Highlights 

  • IT ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ी राहत 
  • पार्टी के खातों से हटाया गया फ्रीज 
  • तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे- राहुल गांधी  

कांग्रेस के खातों से हटा बैन

वहीं, अब पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि INC इंडिया अब अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकता है। ये निर्देश माननीय आईटीएटी दिल्ली द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अंतरिम राहत की प्रार्थना पर बुधवार को सुनवाई होगी।

तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे- राहुल गांधी

वहीं, केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team