बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी हत्या का आरोपी रामधनी यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Summary :

भागलपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के आरोपी रामधनी यादव बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। दरअसल, सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम नकाबपोश अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सभापति के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू को भी गोली मारी। उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। भागलपुर के…

भागलपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के आरोपी रामधनी यादव बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

दरअसल, सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम नकाबपोश अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सभापति के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू को भी गोली मारी। उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव ने बुधवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान करने के बाद भागलपुर के पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से अपराधी रामधनी यादव की पहचान कर ली गई थी। पुलिस ने जिले के कई इलाकों में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस कार्रवाई के कारण वे भाग नहीं पाए। इसके बाद वे थाना आत्मसमर्पण के लिए पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस अपराधियों को लेकर हथियार बरामदगी के लिए निकली। वहां छिपे हुए अपराधियों के साथी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पकड़े गए अपराधी ने भी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इस दौरान अपराधी रामधनी यादव गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों में एक डीएसपी और दो पुलिस इंस्पेक्टर शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। रामधनी यादव पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.