बिहार राज्यसभा नतीजों को भाजपा सांसदों ने बताया ‘भरोसे की जीत’

Summary :

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सांसदों ने इसे एनडीए की रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता और विधायकों के भरोसे का परिणाम बताया। भाजपा सांसदों ने कहा कि विपक्ष से उनके ही लोग परेशान है, ये बात किसी से छिपी नहीं है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है और राज्यसभा चुनाव में यह भरोसा स्पष्ट रूप से दिखा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के विश्वास को चुनाव परिणामों की प्रमुख वजह…

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सांसदों ने इसे एनडीए की रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता और विधायकों के भरोसे का परिणाम बताया। भाजपा सांसदों ने कहा कि विपक्ष से उनके ही लोग परेशान है, ये बात किसी से छिपी नहीं है।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है और राज्यसभा चुनाव में यह भरोसा स्पष्ट रूप से दिखा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के विश्वास को चुनाव परिणामों की प्रमुख वजह बताया। आने वाले समय में एनडीए और मजबूत हो रही है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने व्हिप तक जारी नहीं किया और राहुल गांधी कंबोडिया तथा तेजस्वी यादव यूरोप में छुट्टियां मनाते रहे। संजय जायसवाल ने इसे महागठबंधन की “गैर गंभीरता” बताया और कहा कि इतनी बड़ी गलती केवल राहुल गांधी के नेतृत्व में ही संभव थी।

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह चुनाव परिणाम एनडीए की जीत और भाजपा नेतृत्व की गठबंधन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। इसी प्रतिबद्धता के कारण बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटें एनडीए ने जीती हैं। विपक्ष के लोग ही एक साथ नहीं है। हर कोई एक-दूसरे को दबाने का प्रयास कर रहा है, तो वह जनता का कैसे विकास कर सकता है?

भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने क्रॉस-वोटिंग की खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने गठबंधन में भी विश्वासघात कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पांचों सीटें एनडीए ने जीती हैं और यह गठबंधन की मजबूती और संगठन की स्पष्टता का प्रमाण है। मैं सभी को बधाई देता हूं।

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने महागठबंधन को लेकर कहा कि पिछले 70 वर्षों से उनकी यही प्रवृत्ति रही है कि वे हर परिस्थिति में आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लोग उनके साथ नहीं हैं और इसलिए उनके आरोपों में कोई दम नहीं है।

भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि यदि किसी कुनबे का मालिक कमजोर हो और नेतृत्व क्षमता न हो तो ऐसे हालात आम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 से आज तक भाजपा के किसी विधायक ने बगावत नहीं की, क्योंकि संगठन दृढ़ और मजबूत है।

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.