प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित बीजेपी के दिग्गज नेता आज एक दिन का उपवास कर रहे हैं। संसद का बजट सत्र सत्र बाधित होने पर विपक्ष से नाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम मंत्री और सांसद देश के अलग-अलग शहरों में उपवास पर बैठ रहे हैं।
इसी क्रम में बिहार बीजेपी के नेता और कई केंद्रीय मंत्री बिहार में भी एक दिन का उपवास कर रहे हैं। सभी नेता विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही को बाधित किए जाने के खिलाफ यह अनशन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस जैसे विपक्ष के विरोध में बिहार में एक दिवसीय अनशन का कार्यक्रम शुरू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हमारा उपवास असली है, छोले भटूरे वाला नहीं है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने उपवास के दौरान ही चेन्नई में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक के हुबली में उपवास और धरने पर बैठे।
मुंबई में उपवास पर बैठे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने संसद को चलने नहीं दिया, जिसके कारण हमें उपवास करना पड़ रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने अनशन के लिए सांसदों को ऑडियो संदेश दिया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App





