जयपुर : कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर अपने शासन के दौरान लोगों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि आगामी चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं बल्कि प्रदेश की जनता और भाजपा के बीच है। ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के उपलक्ष्य में कांग्रेस सेवा दल की ओर से तिरंगा यात्रा के समापन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री राजस्थान गौरव यात्रा निकालने में व्यस्त है और जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को जनादेश नहीं मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी विजेता पार्टी के रूप में उभरेगी और प्रदेश में सरकार बनायेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पायलट ने अलबर्ट हाल से शुरू हुई यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा का समापन मिर्जा इस्माइल रोड पर स्थित शहीद स्मारक पर हुआ। मार्च में पार्टी के सैंकडों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



