भाजपा सरकार ने जनता से जो कहा, उसे करके दिखाया : गडकरी 

Summary :

बुलन्दशहर : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनता से जो कहा, उसे करके दिखाया है और देश में पैसे तथा तकनीक की कोई कमी नहीं

बुलन्दशहर : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनता से जो कहा, उसे करके दिखाया है और देश में पैसे तथा तकनीक की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़कों के जाल से देश के औद्योगिक विकास में पंख लगे है। केन्द्रीय सड़क परिवहन, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री गडकरी बृहस्पतिवार की शाम बुलन्दशहर में 3526 करोड़ रूपये की योजनाओं के लोकार्पण एवं शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं और शीघ्र ही गंगा को निर्मल और स्वच्छ कर लिया जायेगा।

गडकरी ने कहा कि किसानों को उचित फसल मूल्य दिलाने, बेरोजगारों को रोजगार, नये उद्योगों का निर्माण एवं विद्युत आपूर्ति किये जाने के लिए सरकार द्वारा कार्य किये जा रहे हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सभी लोगों के लिए एक समान कार्य किये जा रहे हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, सांसद भोला सिंह व जनपद के विभिन्न विधायक मौजूद थे।

Desk Team