त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनावों में भाजपा एवं इसके सहयोगियों की शानदार जीत के बाद बीजेपी पार्टी दफ्तर में अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। आपको बता दे कि तीनों राज्यों में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाने के लिए इकट्ठे हुए। इस मौके पर सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्हें अजान की आवाज सुनाई दी। अजान की आवाज सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण रोक दिया।
मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अजान हो रही है, हम दो मिनट के लिए रुकते हैं। अजान होते ही पीएम मोदी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ अपना भाषण दोबारा से शुरू किया। उन्होंने भाषण शुरू किया तो चुनाव के दौरान हुई हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लेफ्ट की चोटों का गरीब जनता ने वोट से जवाब दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी के अनेक कार्यकर्ताओं ने शहादत दी है, राजनीतिक विचारधारा के कारण हमारे निर्दोष कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया है। भय और भ्रम इन दो हथियारों से, खासकर लेफ्ट पार्टियों इन्होंने जो जुल्म किया। लोकतंत्र की ताकत है कि गरीब से गरीब जनता ने भी इस चोट का जवाब वोट से दिया है। त्रिपुरा की जनता को भी हमारे कार्यकर्ताओं को खोने का दुख था।मैं आप सबसे अनुरोध करता हूं कि हम दो मिनट के लिए बीजेपी के उन शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
पीएम मोदी ने कहा ‘सूरज जब उदय होता है तो वह केसरिया रंग का होता है। सूरत जब अस्त होता है तो लाल रंग का होता है। भाजपा की सच्चाई आम जनता के दिलों तक पहुंच चुकी है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से नॉर्थ ईस्ट का कोना महत्वपूर्ण होता है।
इस दौरान पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईशारों में चुटकी लेते हुए कहा कि देश में ऐसे भी दल है जहां लोगो पद में तो बड़े होते जाते हैं, लेकिन कद में बड़े नहीं हो पाते। कुछ लोगों का पद बढ़ता है लेकिन वह अपना कद बढ़ा नहीं कर पाते।’ बता दें कि हाल ही में राहुल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है इससे पहले वह पार्टी के उपाध्यक्ष थे।
वहीं अमित शाह ने पीएम के भाषण से पहले कहा ‘हमारा विजयरथ अब कर्नाटक की ओर बढ़ रहा है। नए कार्यालय में भाजपा की जीत का यह पहला जश्न है। हमारे विरोधियों के पास अब कोई बहाना नहीं बचा है। हमने नॉर्थ ईस्ट में विकास किया है। हम पीएम के नेतृत्व में 2019 का चुनाव भी जीतेंगे।
#WATCH: PM Narendra Modi addresses BJP workers at Party Headquarters in Delhi https://t.co/kgu8x6eKdu
— ANI (@ANI) March 3, 2018
गौरतलब है कि त्रिपुरा में भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए 25 साल से सत्ता में काबिज वाम मोर्चा सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



