युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : मोदी

Summary :

NULL

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की युवा शाखा के लोकसभा चुनाव प्रचार मुहिम शुरू करने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी देश के प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूर्णतय प्रतिबद्ध है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ‘विजय लक्ष्य 2019’ मुहिम के लिए ऊर्जावान बीजेवाईएम दल की सराहना करता हूं। इस मुहिम के तहत भाजपा के लिए मजबूत जनादेश जुटाने के मकसद से बड़े स्तर पर पूरे भारत में युवा शक्ति को एकजुट किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) प्रमुख पूनम महाजन ने 17 विभिन्न कार्यक्रमों की एक मुहिम शुरू की है। इसका मकसद ‘लक्ष्य हमारा, मोदी दोबारा’ के नारे के साथ युवा मतदाताओं के साथ जुड़ना है। बीजेवाईएम ने इस मुहिम को ‘विजय लक्ष्य 2019’ का नाम दिया है।

Desk Team