भाजपा नेता विनय कटियार ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कटियार ने बताया कि उन्हें यह फोन उनके निजी नम्बर पर आया है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कटियार ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें बुधवार रात को उस समय यह फोन आया, जब वह नॉर्थ एवेन्यू के अपने फ्लैट में थे।
कटियार ने कहा, “फोन करने वाले ने मुझसे पूछा कि क्या मैं विनय कटियार बोल रहा हूं, जब मैंने कहा कि हां, तो फोन करने वाले ने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। उसने कहा कि तुम कब तक खुद को बचाओगे, तुम्हारे पास कुछ ही दिन बचे हैं और हम तुमको मार देंगे।”
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



