पटना : बिहार में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के दो बेटों पर सरकारी आवास में एक एयरहोस्टेस के साथ मारपीट और छेड़खानी करने के आरोप लगे हैं। दोनों नेता-पुत्रों के खिलाफ पटना के एक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पटना महिला थाने में एक निजी विमान सेवा में काम करने वाली लाइट अटेंडेंट की शिकायत पर एक प्राथमिकी 19 मई को दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विधान पार्षद सिंह के पुत्र सुशांत रंजन और प्रशांत रंजन ने सरकारी आवास पर उसके साथ मारपीट की और छेड़छाड़ की।
इधर, विधान पार्षद ने ऐसे किसी भी घटना से इनकार करते हुए कहा कि पीड़िता कुछ दिनों से उनके पुत्रों से परिचित है। उन्होंने पटना पुलिस से इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के दिन मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में प्रत्येक कोणों से जांच कर रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



