Moradabad BJP Candidate: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से भाजपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह (71) का शनिवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने मृत्यु की वजह दिल का दौरा बताया। बता दें ,शनिवार को ही मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए पहले फेज में वोटिंग संपन्न हुई है।
Highlights:
- मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का हार्ट अटैक से हुआ निधन
- तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में किया गया था भर्ती
- 19 अप्रैल को ही मुरादाबाद में हुआ था पहले फेज का चुनाव
दरअसल, कुंवर सर्वेश सिंह की वोट देने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी और इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
पहली बार 1991 में भाजपा की टिकट पर विधायक बने थे
सर्वेश सिंह ने 1991 में पहली बार भाजपा के टिकट पर ठाकुरद्वारा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे।चार बार लगातार जीतने पर भाजपा के कद्दावर नेता बनकर उभरे। ठाकुरद्वारा सीट पर अभी तक पार्टी उनका विकल्प नहीं खोज पाई है।
बता दें, मुरादाबाद में कल पड़े मतदान में 62.05% वोटिंग हुई थी। साल 2019 में यहां 65.94% वोटिंग हुई थी। इस हिसाब से इस बार 3.89% कम पोलिंग हुई।


Download Android App
Download iOS App



