भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार को एक अपवित्र गठबंधन बताते हुए राज्य के भाजपा इकाई से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उसे अगले चुनाव के लिए किसी और के समर्थन की आवश्यकता नहीं पड़े।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, सरकार एक अपवित्र गठबंधन (शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस की) है, यह बेशर्म है और अपने फायदे के लिए काम करती है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हमें किसी की जरूरत नहीं पड़े और अगला चुनाव अकेले ही लड़े। नड्डा के बयानों का महत्व है, क्योंकि राजनीतिक अटकलें चल रही हैं कि शिवसेना एमवीए की साझेदारी में राज्य में अगले चुनाव में उतर सकती है।
एमवीए पर हमला करते हुए, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके मंत्रियों की सरकार राज्य में ‘कोविड-19 संकट’ से निपटने में विफल रही है। नड्डा ने कहा कि (राज्य) सरकार पार्टी के अंदरूनी मतभेदों का सामना कर रही है। हालांकि, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाई है और सरकार की खामियों को उजागर किया है।
उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य में आईटी सेल को और मजबूत किया जाए। वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले अन्य लोगों में पाटील, फडणवीस, वरिष्ठ नेता और राज्य के पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।


Download Android App
Download iOS App



