जेपी नड्डा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में दिलाई गयी।
Highlights:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ।
- उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिलाई शपथ।
- हाल ही में गुजरात से राजयसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। नड्डा ने उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया. मालूम हो जेपी नड्डा गुजरात से राज्य सभा के निर्विरोध चुने गए हैं. इसके साथ ही नड्डा लगातार तीसरी बार राज्य सभा के लिए चुने गए हैं।
जे.पी नड्डा ने पिछले माह ही दिया था इस्तीफा
इससे पहले वे हिमाचल से राज्यसभा के सदस्य बने थे। बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 4 मार्च को राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



