Loksabha Election 2024 : लोकसभा 2024 के चुनाव अपने अंतिम समय में हैं। लोकसभा के सातवें और आखिरी चरण के मतदान 1 जून को 57 सीटों के लिए होंगे। इसको लेकर सभी पार्टियां पूरे जोर-शोर में चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज झारखंड के गोड्डा व दुमका में रोड शो करेंगे। जेपी नड्डा गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे के पक्ष में रोड शो करेंगे जबकि दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
जेपी नड्डा की सभा को लेकर भाजपा की तैयारियां पूरी हो गई है। सभा में लोगों के बैठने के खास इंतजाम किए जा रहे है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज संथाल परगना का दौरा करेंगे। वह आज सुबह 11 बजे राजमहल में चुनावी सबा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसके बाद मोहन यादव 2 बजे से दुमका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
साथ ही, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 मई को झारखंड आएंगे। वह 12 बजे साहिबगंज, 2 बजे पाकुड़ और 4 बजे शिकारीपाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह राजमहल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका में एक जनसभा को संबोधित किया था जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “INDI गठबंधन के लिए सिर्फ अपना वोट बैंक जरूरी है। उसे आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए, आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में पड़ गई। आदिवासियों के खिलाफ इनके हथियार हैं – नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण। साथ ही पीएम मोदी ने कहा, 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी, ये मोदी की गारंटी है।


Download Android App
Download iOS App



