BJP Lok Sabha Candidate List : बीजेपी ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की 18वीं सूची

Summary :

भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी 18वीं सूची भी जारी कर दी है। पार्टी ने महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा सीट से हेमंत विष्णु सावरा को चुनावी मैदान में उतारा है। एनडीए गठबंधन के अंदर पालघर लोकसभा सीट को लेकर बातचीत महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के अंदर पालघर लोकसभा सीट को लेकर बातचीत लगातार चल रही थी, क्योंकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और भाजपा, दोनों ही इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे थे। लेकिन जीतने की संभावना को देखते हुए आखिरकार यह सीट भाजपा के खाते में गई और पार्टी ने यहां से हेमंत विष्णु सावरा को उम्मीदवार घोषित कर…

भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी 18वीं सूची भी जारी कर दी है। पार्टी ने महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा सीट से हेमंत विष्णु सावरा को चुनावी मैदान में उतारा है।
एनडीए गठबंधन के अंदर पालघर लोकसभा सीट को लेकर बातचीत
महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के अंदर पालघर लोकसभा सीट को लेकर बातचीत लगातार चल रही थी, क्योंकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और भाजपा, दोनों ही इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे थे। लेकिन जीतने की संभावना को देखते हुए आखिरकार यह सीट भाजपा के खाते में गई और पार्टी ने यहां से हेमंत विष्णु सावरा को उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Shera Rajput