राहुल ने डिटेंशन सेंटर को लेकर PM पर कसा तंज, BJP ने शेयर की 8 साल पुरानी खबर

Summary :

अमित मालवीय ने लिखा, राहुल गांधी साल 2011 में कांग्रेस सरकार द्वारा जारी इस प्रेस रिलीज को देखा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि असम में 362 अवैध प्रवासियों को डिटेंशन कैंप में भेजा गया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डिटेंशन सेंटर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र पर हमला बोला। राहुल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अब 2011 की असम सरकार की प्रेस रिलीज ट्वीट की है, जिसमें 362 अवैध घुसपैठियों को तीन डिटेंशन कैंप में भेजने की बात कही गई है। 
अमित मालवीय ने लिखा, राहुल गांधी साल 2011 में कांग्रेस सरकार द्वारा जारी इस प्रेस रिलीज को देखा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि असम में 362 अवैध प्रवासियों को डिटेंशन कैंप में भेजा गया। ‘क्योंकि भारत ने आपको बार-बार खारिज किया है, तो क्या आप अपनी नफरत और भय की राजनीति से इसे नष्ट करने पर तुले हुए हैं?’ 


दरअसल, राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर डिटेंशन कैंप के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा करार दिया, साथ ही उन्होंने लिखा की RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते है।  जिसके बाद से बीजेपी भी राहुल गांधी पर हमलावर है।

Desk Team